पंजरी मुखिया के घर पर फायरिंग, मामला दर्ज

Published by :Akarsh Aniket
Published at :30 Apr 2026 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
पंजरी मुखिया के घर पर फायरिंग, मामला दर्ज

पंजरी मुखिया के घर पर फायरिंग, मामला दर्ज

विज्ञापन

फोन कॉल पर बदमाशों ने मांगी थी रंगदारी, कुछ देर बाद की फायरिंग प्रतिनिधि, विश्रामपुर विश्रामपुर थाना क्षेत्र की पंजरी कला पंचायत की मुखिया रंभा मिश्रा के अमवा गांव स्थित आवास पर बुधवार रात में अपराधियों ने फायरिंग कर दी. इस संबंध में मुखिया ने पलामू एसपी व नौगाढ़ा ओपी को आवेदन दिया है. मुखिया ने बताया कि उनके पति के फोन पर एक कॉल आया था, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को रोहित मिश्रा उर्फ छोटू मिश्रा बताते हुए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और राशि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. मुखिया ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे बाद रात्रि करीब 9:38 बजे रोहित मिश्रा उर्फ छोटू मिश्रा, अंशु रंजन पांडेय समेत चार-पांच अज्ञात अपराधी उनके आवास पर पहुंचे और करीब पांच राउंड फायरिंग की. इस दौरान घर के बाहर खड़ी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के वक्त मुखिया अपने पति के साथ मेदिनीनगर में थीं. घर में मौजूद मुखिया के वृद्ध ससुर, सास और बच्चों ने खिड़की से आरोपियों को पहचानने का दावा किया है. मुखिया ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई व परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. इस संबंध में नौगाढ़ा ओपी प्राभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola