पलामू : सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी हिरासत में

मेदिनीनगर : शनिवार को पलामू पुलिस ने पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेताकेएन त्रिपाठी को हिरासत में ले लिया है. बताया जाता है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सरकार की नियोजन नीति के खिलाफ प्रतिरोध पैदल मार्च निकाला जाना था. यह मार्च सुबह आठ बजे निकाला जाना था लोग जुट रहे थे. इसी दौरान पुलिस […]
मेदिनीनगर : शनिवार को पलामू पुलिस ने पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेताकेएन त्रिपाठी को हिरासत में ले लिया है. बताया जाता है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सरकार की नियोजन नीति के खिलाफ प्रतिरोध पैदल मार्च निकाला जाना था. यह मार्च सुबह आठ बजे निकाला जाना था लोग जुट रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने पूर्व मंत्री श्री त्रिपाठी को उनके समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया.
शहर थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय ने बताया की प्रतिरोध मार्च सुबह आठ बजे निकाला जाना था, लेकिन समय समाप्त हो गया था. उसके बाद भी लोगों का जुटान हो रहा था, ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यावधान उत्पन्न किया जा सके.केएन त्रिपाठी कोहिरासत में लिये जाने के बाद पंडवा कैंप जेल में भेज दिया गया है.
मालूम हो कि आज पलामू में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक है, जिसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित भाजपा के तमाम प्रमुख नेता भाग लेने वाले हैं. इस नाते सुरक्षा के विशेष प्रबंधन किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




