बढ़की बैरिया में चैता दुगोला कार्यक्रम में झूमे लोग

Updated:
विज्ञापन
बढ़की बैरिया में चैता दुगोला कार्यक्रम में झूमे लोग

बढ़की बैरिया में चैता दुगोला कार्यक्रम में झूमे लोग

विज्ञापन

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर सदर थाना रोड बढ़की बैरिया स्थित शिव चबुतरा के पास शुक्रवार को अखंड संकीर्तन के बाद चैता दुगोला कार्यक्रम हुआ. शिव मंदिर निर्माण समिति ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर भंडारा शुरू हुआ, जिसमें हज़ारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. मुख्य अतिथि सदर थाना प्रभारी लालजी ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्र में इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से समाज में बेहतर वातावरण तैयार होता है. भजन संकीर्तन से श्रद्घालुओं में ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ती है. साथ ही भक्ति का माहौल कायम होता है. आयोजन समिति ने अतिथियों व प्रबुद्धजनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल शर्मा ने की. बिहार के गायक नीरज सिंह और झारखंड के लोकप्रिय गायक उपेंद्र तिवारी के बीच शानदार मुकाबला हुआ. गायकों ने वंदना गीत के बाद चैता गीत प्रस्तुत किया. मौके पर आयोजन समिति के दुर्गेश पांडेय, मोहन सिंह, पन्ना सिंह, रितु सिंह, रौशन सिंह, मंटु सिंह, पवन सिंह, अखिलेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, प्रभु राम, विकास, संतोष सिंह, निरंजन, राकेश, प्रकाश यादव, रामप्रीत साव सहित कई लोग सक्रिय रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola