अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पलामू के 2 बाल कराटे खिलाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान

Updated:
विज्ञापन
फोटो : कैप्शन : बाल कराटे में स्वर्ण व कास्यं पदक जिते | Prabhat Khabar Network

बाल कराटे में स्वर्ण व कास्यं पदक जीते | Prabhat Khabar Network

ताजिकिस्तान में आयोजित सेंट्रल एशिया कराटे चैंपियनशिप में पलामू के परमार्थ और प्रणव कीना ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर भारत और झारखंड का नाम रोशन किया है. दोनों सगे भाई है और वे पलामू के रेहला निवासी समाजसेवी रंजीत सिंह के पोते हैं.

विज्ञापन

मेदिनीनगर(पलामू): झारखंड के पलामू जिले के 2 बाल कराटे खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है. ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में आयोजित सेंट्रल एशिया कराटे चैंपियनशिप-2026 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और इससे पूरे झारखंड और भारत का मान बढ़ाया. दोनों बाल कराटे खिलाड़ी का नाम परमार्थ कीना और प्रणव कीना है दोनों सगे भाई हैं जो पलामू जिले के रेहला निवासी समाजसेवी रंजीत सिंह के पोते और रणवीर सिंह के बेटे है.

प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता कई देशों ने लिया हिस्सा

सेंट्रल एशिया कराटे चैंपियनशिप-2026 में 7-8 वर्ष आयु वर्ग में परमार्थ कीना ने अपने कौशल और अनुशासन की बदौलत सभी प्रतिद्वंद्वियों को हराकर स्वर्ण पदक जीता. जबकि 10 वर्षीय प्रणव कीना ने कड़े मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम हासिल किया. इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, ईरान, कजाखस्तान और किर्गिस्तान सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. समापन समारोह में दोनों विजेताओं को पदक, ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

दोनों खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे लोग

अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में इन दोनों बाल कराटे खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने साबित किया है कि सही अवसर मिलने पर ग्रामीण व छोटे कस्बों के बच्चे भी वैश्विक स्तर पर सफलता हासिल कर सकते हैं. खेल प्रेमियों, शिक्षकों और स्थानीय सामाजिक संगठनों ने दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. परमार्थ और प्रणव की यह कामयाबी झारखंड की उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है.


विज्ञापन
Chandra Shekhar Singh

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola