पलामू..पाटन के छह सड़क मरम्मत कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

पलामू..पाटन के छह सड़क मरम्मत कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
प्रतिनिधि : पाटन
पाटन प्रखंड में सड़क मरम्मती कार्य को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. आधा दर्जन से अधिक सड़कों पर मरम्मती कार्य चल रहा है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक द्वारा मानक के अनुसार काम नहीं किया जा रहा है. ग्रामीणों ने कई बार गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की मांग की, परंतु संवेदक ने सुधार नहीं किया. ग्रामीणों का कहना है कि संवेदक मनमानी कर रहा है और सरकारी राशि की बंदरबांट हो रही है.सड़क बनते ही टूटने लगी है
किशुनपुर पुलिस पिकेट से डंडई, किशुनपुर बीटी रोड से काली मंदिर होते हुए डिहरिया, किशुनपुर पंचायत भवन से डाढा और जंघासी से कुम्हवा तक चार सड़क मरम्मती कार्य की स्वीकृति राज्य के वित्त सह संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दी थी. शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री ने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश भी दिया था. इसके बावजूद ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनते ही टूटने लगी है. बरसात में स्थिति और खराब हो जायेगी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क पर केवल एक से सवा इंच तक ही कालीकरण किया जा रहा है. इससे बरसात में सड़क पुनः गड्ढों में तब्दील हो जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










