डीजे की तेज आवाज से महिला की तबीयत बिगड़ी, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
डीजे की तेज आवाज से महिला की तबीयत बिगड़ी, प्राथमिकी दर्ज

पुलिस ने जब्त किये दोनों डीजे साउंड सिस्टम

विज्ञापन

– पीड़ित महिला के पुत्र ने दर्ज करायी प्राथमिकी

– पुलिस ने जब्त किये दोनों डीजे साउंड सिस्टम

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

रामनवमी के अवसर पर निकली शोभायात्रा में डीजे की तेज आवाज से शुक्रवार को एक महिला की तबीयत बिगड़ गयी. परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. परिजनों ने बताया कि महिला का पहले हर्ट का ऑपरेशन हुआ था और पेश मेकर लगाया गया था. उनके पुत्र अमित आनंद ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि शुक्रवार की रात शोभायात्रा निकाली गयी थी और निर्वाणा होटल के पास पूजा संघ के दो डीजे उच्च ध्वनि में बज रहे थे. इस वजह से होटल का शीशा टूट गया और महिला की तबीयत खराब हो गयी. अमित ने बताया कि कुछ माह पहले उनके पिता का निधन हुआ और उनकी मां हर्ट की मरीज हैं. शिकायत के बाद शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने उत्तर प्रदेश के शगुन डीजे साउंड सिस्टम और मध्य प्रदेश के नटराज डीजे साउंड सिस्टम को जब्त कर लिया. पुलिस ने कहा कि त्योहार के दौरान उच्च न्यायालय के नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. बस स्टैंड रोड पर एक अन्य घटना में डीजे से जुड़े डीजी जनरेटर में ओवरलोड के कारण आग लग गयी थी. हालांकि समय रहते पुलिस और दमकल की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गयी. पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola