घर में आग लगने से 20 हजार नगदी सहित चार लाख की संपति जलकर खाक

घर में आग लगने से 20 हजार नगदी सहित चार लाख की संपति जलकर खाक
पाटन. थाना क्षेत्र के सहदेवा गांव के सत्येंद्र मेहता व वीरेंद्र मेहता के मकान में शुक्रवार की रात्रि आग लग गयी. इस घटना में करीब 20 हजार नकदी सहित करीब चार लाख का नुकसान हुआ है.जानकारी के अनुसार चूल्हा पर लकड़ी से खाना बनाया जा रहा था. लेकिन दौरान आग की चिंगारी मकन के छप्पर में पकड़ लिया. मकान से काफी धुआं उठने लगा तब परिवार के लोगों को नजर पड़ी. शोर मचान में आसपास के लोग पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया. लेकिन आग की लपटे काफी तेज होने के कारण मकान जलकर खाक हो गया. घटना के बाद सत्येंद्र मेहता के परिजनों के समक्ष भुखमरी की स्थिति हो गयी. इस घटना से घर में रखे अनाज, पकड़ा, पैसा सहित अन्य रोजमर्रा का सामान जलकर नष्ट हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




