पांकी(पलामू) : पांकी पूर्वी पंचायत सचिवालय में उप मुखिया का चुनाव शुक्रवार को निर्वाची पदाधिकारी सह मनातू प्रखंड के सीओ ललित कुमार सिंह के देखरेख में संपन्न हुआ.
सर्वप्रथम सीओ ललित कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित मुखिया शंकर प्रसाद व 12 वार्ड सदस्यों को शपथ दिलायी़ उसके बाद उप मुखिया के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई़ पांकी पूर्वी पंचायत के उप मुखिया पद के लिए मीना देवी व सरिता देवी ने नामांकन किया. इसमें मीना देवी को सात मत मिला, वहीं सरिता देवी को पांच मत प्राप्त हुआ. सीओ ललित कुमार सिंह ने मीना देवी को पांकी पूर्वी पंचायत का उप मुखिया घोषित करते हुए उप मुखिया पद की शपथ दिलायी. मौके पर मुखिया शंकर प्रसाद, पंचायत सेवक युगेश्वर यादव, अलखनारायण सिंह, अनारिक मोची, राजेंद्र राम, गणेश मांझी, ललू पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे.