आदित्य राज और प्रिया को मिला प्रथम पुरस्कार

Updated at : 03 Feb 2020 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
आदित्य राज और प्रिया को मिला प्रथम पुरस्कार

जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता मेदिनीनगर : रविवार को पलामू योग सोसाइटी द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. शहर के लालकोठा रोड स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश वर्मा ने उदघाटन किया. उन्होंने इस तरह […]

विज्ञापन

जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता

मेदिनीनगर : रविवार को पलामू योग सोसाइटी द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. शहर के लालकोठा रोड स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश वर्मा ने उदघाटन किया.
उन्होंने इस तरह के आयोजन की सराहना की. जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों से आये 70 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया. सीनियर व जूनियर बालक-बालिका दो ग्रुप में प्रतियोगिता हुई. सीनियर बालक वर्ग में डीएवी स्कूल के आदित्य राज को प्रथम, अंकुश कुमार को द्वितीय एवं अनुराग पांडेय को तृतीय स्थान मिला.
बालिका वर्ग में वीपीएम ज्ञान निकेतन स्कूल की प्रिया कुमारी प्रथम, साक्षी कुमारी द्वितीय, जूनियर बालक वर्ग में ज्ञान निकेतन स्कूल के राजकुमार प्रथम, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सूरज कुमार द्वितीय, आलोक सिंह तृतीय, बालिका वर्ग में वैषणवी प्रियदर्शी प्रथम, प्रज्ञा कुमारी द्वितीय एवं मानसी कुमारी सिंह तृतीय स्थान पर रहे. प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया. प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे.
18 फरवरी को रांची में राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इसे सफल बनाने में पलामू योग सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेश कुमार उदयपुरी, कमलानंद दुबे ,राजीव शरण, धीरज कुमार गुप्ता, चंदन कुमार, जनार्दन प्रसाद, ममता सिन्हा, आशा अग्रवाल, मंजू कुमारी, सतीश कुमार, सुरेश प्रसाद, राहुल रजक आदि लोग सक्रिय थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola