शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन दुकान जलकर खाक, करीब नौ लाख का नुकसान

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 25 May 2026 9:37 PM

विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन दुकान जलकर खाक, करीब नौ लाख का नुकसान

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हैदरनगर

बस स्टैंड के समीप शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों में आग लग गयी. इससे भुक्तभोगी दुकानदारों को करीब नौ लाख का नुकसान हुआ है. घटना सोमवार की अहले सुबह करीब 3.15 बजे की बतायी जाती है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को 112 पर कॉल कर दुकान में आग लगने की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस फायर ब्रिगेड विभाग इसकी जानकारी दी. वाहन के साथ टीम पहुंचकर एक घंटे में आग पर काबू पा लिया. तबतक दुकान का सभी समान जलकर खाक हो चुका था. इस घटना में टायर दुकान, छोटू बाइक गैरेज व सलाम ऑटो गैरेज पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. बगल के दुकान में एलपीजी सिलिंडर ब्लास्ट होने से घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गये. भुक्तभोगी दुकानदारों ने बताया कि घटना में ऑटो, दो बाइक और दुकान में रखा गया करीब तीन लाख का टायर जलकर खाक हो गया. मौके पर मौजूद एसआइ आजम अंसारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पहुंचकर अग्निशमन वाहन को सूचना देकर बुलाया गया. हुसैनबाद में रविवार की रात्रि जलसा प्रोग्राम से सैंकड़ो लोग उसी रास्ते से वापस लौट रहे थे. सिलिंडर ब्लास्ट होने के बाद इस रास्ता पर आवागमन को कुछ समय के लिए रोक दिया था. हैदरनगर अंचलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रशासन मामले की जांच कर रहा है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

जिन लोगों की दुकान में लगी आग

भुक्तभोगी दुकानदार मशीहुल अली ने बताया कि टायर व हवा भरने की कम्प्रेशर जेनरेटर मशीन जल गयी है. इससे करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है. अब्दुल सलाम ने बताया कि ऑटो की दुकान थी जिसमें लगभग चार लाख का सामान जल गया है, दो पुराना ऑटो, एक जेनरेटर व ऑटो सामग्री सहित गैरेज का सामान जल गया है. छोटू कुमार का बाइक सर्विस सेंटर था. उसने बताया कि करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola