पलामू : हरिहरगंज से टीपीसी का हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, कई घटनाओं को दिया था अंजाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2020 4:43 PM
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर उग्रवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को एक और सफलता मिली है. पुलिस हरिहरगंज थाना क्षेत्र से उग्रवादी संगठन टीपीसी के एरिया कमांडर महेश्वर राम उर्फ शेखर जी को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को पलामू के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने पत्रकारों को बताया की गिरफ्तार एरिया कंमाडर ने […]
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर
उग्रवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को एक और सफलता मिली है. पुलिस हरिहरगंज थाना क्षेत्र से उग्रवादी संगठन टीपीसी के एरिया कमांडर महेश्वर राम उर्फ शेखर जी को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को पलामू के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने पत्रकारों को बताया की गिरफ्तार एरिया कंमाडर ने कई कांडो में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
एसपी श्री लिंडा ने बताया की एरिया कंमाडर शेखर जी इसके पहले 2006 में सतबरवा में लूट कांड में जेल गया था. 30 दिसंबर 2019 को छतरपुर के मुनकेरी में माइंस में हाइवा जलाने की घटना में शामिल था. इसके अलावा एरिया कमांडर ने संगठन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










