मालगाड़ी के चपेट में आने से युवक का हाथ व पैर कटा, गंभीर

मालगाड़ी के चपेट में आने से युवक का हाथ व पैर कटा, गंभीर
मोहम्मदगंज. सोमवार की सुबह करीब चार बजे मोहम्मदगंज स्टेशन के समीप अप रेल पटरी पार करते समय युवक अशोक राजवार (30 वर्ष) मालगाड़ी की चपेट में आ गया. इस घटना में उसका बायां पैर व हाथ कट गया है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.युवक ने बताया कि वह अपनी बहन के यहां मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के झरिवा गांव जाने के लिये मोहम्मदगंज स्टेशन से रेल पटरी पार कर रहा था. इसी बीच मालगाड़ी की चपेट में आ गया. वह हैदरनगर थाना क्षेत्र के बंशीपुर का रहने वाला है. घटना की सूचना मिलने के बाद झरिवा से उसके परिजन पहुंचे. उसे हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती किया है. जहां उसकी हालत गंभीर बतायी गयी है.घायल को बेहतर इलाज के लिये एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर किया गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










