पलामू का तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा,चिलचिलाती धुप से लोग परेशान
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

पलामू का तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा,चिलचिलाती धुप से लोग परेशान
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर
पलामू भीषण गरमी व लू की चपेट में है. सोमवार को पलामू का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. चिलचिलाती धूप व गर्म हवा से लोग परेशान रहे. सुबह से ही गरमी का एहसास होने लगा था. देर शाम तक गरम हवा चलती रही. दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. लोगों का कहना है कि मई माह में आसमान से आग बरस रहा है. मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार मौसम में बदलाव का कोई उम्मीद नहीं है. भीषण गर्मी से बचने व पानी की तलाश में जंगली जानवर गांव पहुंच रहे है. चिकित्सकों ने सलाह दी है कि इस भीषण गर्मी में काफी जरूरी काम होने पर घर से निकलने के दौरान मोटा तौलिया जरूर लपेट कर निकलें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










