पलामू : उग्रवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे डंपर को फूंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2019 7:56 AM
लेस्लीगंज (पलामू) : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पतरही गांव में गुरुवार रात उग्रवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे एक डंपर को फूंक दिया. लेस्लीगंज थाना से करीब एक किमी दूर यह घटना रात करीब 9:30 बजे की है. वाहन को फूंकने के बाद उग्रवादियों ने दहशत फैलाने के लिए डंपर के चालक और मजदूरों […]
लेस्लीगंज (पलामू) : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पतरही गांव में गुरुवार रात उग्रवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे एक डंपर को फूंक दिया. लेस्लीगंज थाना से करीब एक किमी दूर यह घटना रात करीब 9:30 बजे की है. वाहन को फूंकने के बाद उग्रवादियों ने दहशत फैलाने के लिए डंपर के चालक और मजदूरों के साथ मारपीट की. साथ ही 25-30 राउंड हवाई फायरिंग भी की.
सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी बीरेंद्र कुमार रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक उग्रवादी वहां से निकल चुके थे. घटनास्थल पर उग्रवादी संगठन टीपीसी ने पर्चा भी छोड़ा है. शुक्रवार को सड़क निर्माण कार्य करा रहे अनूप जायसवाल ने अज्ञात उग्रवादियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. लेस्लीगंज के बैरिया चौक से रांची रोड तक सड़क बन रही है.
यह काम सिलदिलिया कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है. पलामू के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि घटनास्थल पर टीपीसी का एक पर्चा मिला है. छानबीन की जा रही है. घटना के पीछे का कारण लेवी है या कुछ और, इसका पता जांच के बाद ही चलेगा. घटना में शामिल उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










