विकास के लिए जनता झाविमो के साथ : वीरेंद्र कुमार कुश्वाहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2019 12:19 AM
हुसैनाबाद पलामू : 79 हुसैनाबाद विधान सभा क्षेत्र के झारखंड विकास मोर्चा के युवा प्रत्याशी विरेंद्र कुमार कुश्वाहा ने अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है. श्री कुश्वाहा ने विधान सभा क्षेत्र के दमदमी, गेडुराही, खेकसाही, कचारा, स्वतंत्रता विगहा, खजुराही, लोकी बिगहा, मिलबांध,उपरी समेत दर्जनों गांवों में संपर्क किया. कई गांवों में ग्रामीणों के […]
हुसैनाबाद पलामू : 79 हुसैनाबाद विधान सभा क्षेत्र के झारखंड विकास मोर्चा के युवा प्रत्याशी विरेंद्र कुमार कुश्वाहा ने अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है.
श्री कुश्वाहा ने विधान सभा क्षेत्र के दमदमी, गेडुराही, खेकसाही, कचारा, स्वतंत्रता विगहा, खजुराही, लोकी बिगहा, मिलबांध,उपरी समेत दर्जनों गांवों में संपर्क किया. कई गांवों में ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव की समस्याएं सुनी. उन्होंने कहा कि इस राज्य व क्षेत्र का विकास करने का विजन है तो वह सिर्फ बाबूलाल मरांडी हैं.
स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण क्षेत्र के गांवों का यह हाल हुआ है. मौके पर हरिनंदन गिरी, मोहन ठाकुर, रामनाथ बैठा, विगन प्रजापति, रामजी मेहता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










