हैदराबाद के तालाब में डूबने से पांडू के छात्र की मौत

Updated:
विज्ञापन
हैदराबाद के तालाब में डूबने से पांडू के छात्र की मौत

हैदराबाद के तालाब में डूबने से पांडू के छात्र की मौत

विज्ञापन

पांडू. थाना क्षेत्र के ग्राम सिलदिली के पूरणचंद पासवान का 12 वर्षीय एकलौता पुत्र सनी कुमार की मौत हैदराबाद के एक तालाब में डूबने से हो गयी. यह घटना सात मार्च की शाम करीब चार बजे की बतायी जाती है. इस संबंध में परिजनों ने बताया सात मार्च को वह अपने एक दोस्त के साथ खेलने गया था. इसी दौरान वह तालाब के तरफ चला गया और नहाने के क्रम में वह डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. यह घटना हैदराबाद के मुकरेट पाली की है. मृतक छात्र सनी कुमार अपने माता-पिता के साथ हैदराबाद में रहता था, जहां सरकारी स्कूल के कक्षा चार का छात्र था. घटना के बाद से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है. मां रूबी देवी बेहोशी की हालत में पड़ी है. मृतक छात्र का शव एंबुलेंस द्वारा सोमवार को सिलदिली लाया गया. शव आते ही गांव में शोक की लहर है. दाह संस्कार बांकी नदी के तट पर किया गया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola