अवैध शराब व गांजा की बिक्री से त्रस्त ग्रामीण पहुंचे प्रखंड कार्यालय, बीडीओ को दिया ज्ञापन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2019 9:46 PM
हैदरनगर, पलामू : प्रखंड के उतरी चचेरिया व सलेमपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को हैदरनगर प्रखंड के बीडीओ को ज्ञापन देकर गांव में अवैध शराब व गांजा की बिक्री से होने वाली परेशान से अवगत कराया है. दो दर्जन से अधिक ग्रामीण प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन भी किया. बीडीओ को दिये गये ज्ञापन में उन्होंने […]
हैदरनगर, पलामू : प्रखंड के उतरी चचेरिया व सलेमपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को हैदरनगर प्रखंड के बीडीओ को ज्ञापन देकर गांव में अवैध शराब व गांजा की बिक्री से होने वाली परेशान से अवगत कराया है. दो दर्जन से अधिक ग्रामीण प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन भी किया. बीडीओ को दिये गये ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि उनके गांव उतरी चचेरिया व सलेमपुर में अवैध शराब व गांजा की बिक्री बेरोक-टोक की जा रही है.
उन्होंने कहा है कि वह पुलिस पदाधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के पास शिकायत कर थक चुके हैं. अबतक किसी स्तर से कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा है कि गांव में शराब व गांजा की बिक्री से गांव का माहौल अराजक हो गया है. आधी रात तक शराबियों व गंजेड़ियों का अड्डा रहता है. गांव में परिवार का रहना मुश्किल हो गया है.
उन्होंने कहा है कि उनकी बात कहीं नहीं सुनी जा रही है. उन्होंने कहा है कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं की गयी, तो वह अपना बहुमूल्य वोट किसी प्रत्याशी को नहीं देने का निर्णय ले चुके हैं. उन्होंने कहा है कि जब उन्हें खुद ही सब काम करना है तो वह किसी को प्रतिनिधि किस बात के लिए चुने?
ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में सत्येंद्र पासवान, प्रेमचंद पासवान, विमल कुमार, सुनील कुमार, मीरा देवी, अभय कुमार, मुकेश कुमार, प्रियंका देवी, संगीता देवी, राजेंद्र पाल समेत पच्चास ग्रामीणों का हस्ताक्षर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










