देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया बेटा

लेस्लीगंज : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदरी गांव के जवान अखिलेश राम उग्रवादी मुठभेड़ में शहीद हो गया. जवान के शहीद होने की खबर मिलने के बाद गांव में मातम है. परिजन दहाड़ मार कर रो रहे थे. यह देख कर वहां के लोगों की आंखें नम हो जा रही थी. शहीद की पत्नी भारती […]
लेस्लीगंज : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदरी गांव के जवान अखिलेश राम उग्रवादी मुठभेड़ में शहीद हो गया. जवान के शहीद होने की खबर मिलने के बाद गांव में मातम है. परिजन दहाड़ मार कर रो रहे थे. यह देख कर वहां के लोगों की आंखें नम हो जा रही थी. शहीद की पत्नी भारती देवी बेहोश हो जा रही थीं. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक है. समाचार लिखे जाने तक शहीद जवान का शव गांव नहीं पहुंचा था. शहीद जवान के घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी. गांव के किसी व्यक्ति को इस बात का विश्वास नहीं हो रहा है कि अब अखिलेश राम इस दुनिया में नहीं रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




