अज्ञात वाहन के धक्के से राज मिस्त्री की मौत

Updated at : 08 Aug 2019 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन के धक्के से राज मिस्त्री की मौत

ग्रामीणों ने दो घंटे की सड़क जाम नावाबाजार (पलामू) : मंगलवार की रात मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ पर नावाबाजार थाना क्षेत्र के बाना पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पड़वा के बृज किशोर मेहता की मौत घटनास्थल पर हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य पथ को जाम कर दिया. घटना की […]

विज्ञापन

ग्रामीणों ने दो घंटे की सड़क जाम

नावाबाजार (पलामू) : मंगलवार की रात मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ पर नावाबाजार थाना क्षेत्र के बाना पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पड़वा के बृज किशोर मेहता की मौत घटनास्थल पर हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य पथ को जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक सह पड़वा थाना प्रभारी मनोज कुमार तिवारी व नावाबाजार थाना प्रभारी राकेश कुमार रवि के आश्वासन पर रात करीब दस बजे जाम हटाया गया.

बृज किशोर राजमिस्त्री का काम करता था. मंगलवार को वह कंडा से काम करके लौट रहा था. इसी दौरान तूफान में एक पेड़ मुख्य पथ पर गिरा था. रात होने के कारण वह पेड़ से टकरा कर गिर गया. इसी क्रम में अज्ञात वाहन उसे कुचलते हुए निकल गया. इससे बृज किशोर की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

घटना से आक्रोशित आसपास के ग्रामीणों ने मुख्य पथ को जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी व थाना प्रभारी राकेश कुमार रवि ने मृतक के परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola