राधाकृष्ण किशोर ने सपरिवार किया मतदान

Updated at : 30 Apr 2019 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
राधाकृष्ण किशोर ने सपरिवार किया मतदान

मेदिनीनगर : सत्तारुढ़ दल के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर ने मेदिनीनगर के आदर्श मतदान केंद्र रोटरी स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. विधायक श्री किशोर अपनी पत्नी डॉ पूनम किशोर के साथ मतदान करने मतदान केंद्र पर पहुंचे. मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि देश सुरक्षा व विकास के मुद्दे पर भाजपा के […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर : सत्तारुढ़ दल के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर ने मेदिनीनगर के आदर्श मतदान केंद्र रोटरी स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. विधायक श्री किशोर अपनी पत्नी डॉ पूनम किशोर के साथ मतदान करने मतदान केंद्र पर पहुंचे. मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि देश सुरक्षा व विकास के मुद्दे पर भाजपा के साथ है.

पहली बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गयी है. सबका साथ सबका विकास न सिर्फ भाजपा का नारा है. बल्कि लक्ष्य भी है और मार्ग भी है. यही कारण है कि लोगों का विश्वास भाजपा के प्रति है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनविश्वास की रक्षा करते हुए भाजपा ने विकास का बेहतर माहौल तैयार किया है.

यही कारण है कि न सिर्फ पलामू बल्कि पूरे देश की जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के साथ गोलबंद हो चुकी है.पलामू संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वीडी राम का जीत तय है. क्षेत्रों से मिले रुझानों से यह स्पष्ट हो चुका है.

पूर्व स्पीकर ने किया मतदान

मेदिनीनगर में झारखंड विधानसभा के प्रथम स्पीकर इंदर सिंह नामधारी ने मतदान किया. मतदान के बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मजबूती के लिए सभी मतदाताओं को वोट करना चाहिए. लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरी है. लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं की भागीदारी जरूरी है.

भानु ने भवनाथपुर में किया मतदान : नवजवान संघर्ष मोरचा प्रमुख सह भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही ने भवनाथपुर में अपना मत दिया. वोट देने के लिए वह मतदान केंद्र में कतार में खड़े हुए और अपनी बारी आने पर मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के बाद अपने फेसबुक वॉल पर उन्होंने दोपहर 12 बजे ही भाजपा प्रत्याशी वीडी राम को बधाई दी. फेसबुक वॉल पर श्री शाही ने लिखा है कि : मोदी जी अभी दिन के 12 ही बजे है.

पर अपने तगड़े सोर्स और खुद की गयी मेहनत से मैं यकीन दिलाता हूं कि पलामू की जनता ने आपको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाने के लिए अपने पहुना वीडी राम जी को चुन लिया है… धन्यवाद पलामू की मालिक जनता … बधाई पहुना को. राजद प्रत्याशी घुरन राम ने जहां खुद को पलामू संसदीय क्षेत्र का बेटा बताते हुए भाजपा प्रत्याशी वीडी राम को पहुना बताकर विदाई करने की अपील की तो दूसरी तरफ एनडीए में शामिल नवजवान संघर्ष मोरचा प्रमुख श्री शाही ने पहुना फिर पांच साल के नारे को बुलंद कर भाजपा के पक्ष में काम किया और लोगों से पहुना की जीताने की अपील की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola