आर्म्स एक्ट के आदतन अपराधी पर लगेगा सीसीए, किया जायेगा जिला बदर

Published by :Akarsh Aniket
Published at :09 May 2026 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
आर्म्स एक्ट के आदतन अपराधी पर लगेगा सीसीए, किया जायेगा जिला बदर

आर्म्स एक्ट के आदतन अपराधी पर लगेगा सीसीए, किया जायेगा जिला बदर

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू एसपी कपिल चौधरी ने आर्म्स एक्ट के मामले को लेकर गंभीर है. एसपी ने सभी थाना प्रभारी से इस मामले में रिपोर्ट मांगा है.एसपी के मुताबिक 10 वर्षों में आर्म्स एक्ट के जो भी मामले हैं, उसकी रिपोर्ट थाना प्रभारी से मांगी गयी है. रिपोर्ट का आकलन करने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किस व्यक्ति के ऊपर आर्म्स एक्ट के एक से अधिक मामले दर्ज है. रिपोर्ट की समीक्षा के क्रम में यह देखा जायेगा कि वह व्यक्ति आदतन अपराधी तो नही है. इसकी पुष्टि होने पर उसके खिलाफ सीसीए लगाया जायेगा और उसे जिला बदर भी किया जायेगा. एसपी ने आर्म्स एक्ट के सभी अपराधियों को राडार पर लेने की बात कही है. एसपी ने बताया कि वैसे लाइसेंस धारी जो दिखावे के लिए हथियार का प्रदर्शन करते है उन पर भी पुलिस की नजर रहेगी.वैसे हथियार के लाइसेंस धारक जिनकी संगति अपराधी प्रवृति के व्यक्ति के साथ है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी. उनके हथियार का लाइसेंस रद्द किया जायेगा. एसपी ने बताया कि शादी व अन्य कार्यक्रम में लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायरिंग करने के मामले में जिन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है, उसकी समीक्षा में यह पाया गया कि एक लाइसेंसी धारक के विरुद्ध पांच अपराधिक मामले दर्ज है. उसका लाइसेंस रद्द किया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola