11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आये बराती, पिता-पुत्र समेत छह झुलसे

Updated:
विज्ञापन
11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आये बराती, पिता-पुत्र समेत छह झुलसे

11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आये बराती, पिता-पुत्र समेत छह झुलसे

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पांकी थाना क्षेत्र के पांकी-लावालौंग मुख्य मार्ग पर गढ़गांव पुलिया के समीप 11 हजार वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत करीब छह बराती झुलस गये. घटना शुक्रवार रात करीब 8.45 बजे की बतायी जाती है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया गया. कुछ बरातियों ने निजी अस्पताल में भी इलाज कराया. जानकारी के अनुसार छतरपुर थाना क्षेत्र के हैसला टोला निवासी प्रवेश यादव की पुत्री का तिलकोत्सव कार्यक्रम था. शुक्रवार शाम करीब छह बजे छतरपुर से रिजर्व बस के माध्यम से बराती चतरा जिला के लावालौंग स्थित रिमी रामपुर जा रहे थे. इस दौरान कुछ बराती बस की छत पर बैठे हुए थे. पांकी से लावालौंग जाने के क्रम में गढ़गांव पुलिया के समीप बस की छत पर बैठे बराती 11 हजार वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गये. घटना में छह बराती झुलस गये. घायलों में पाटन के बलगड़ा गांव निवासी 59 वर्षीय विनोद यादव, उनका 20 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार यादव, केल्हार निवासी 21 वर्षीय अर्जुन कुमार यादव, छतरपुर हैसला टोला निवासी 24 वर्षीय राजेश्वर यादव व रंजन कुमार यादव शामिल हैं. सभी का इलाज चल रहा है. घायल अर्जुन यादव का इलाज पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. घायल अर्जुन यादव ने बताया कि बस की छत पर बैठे बराती करंट की चपेट में आ गये थे. बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तेज गति से बस को आगे बढ़ाया, जिससे सभी की जान बच गयी. उन्होंने कहा कि यदि करंट बस के अंदर पहुंच जाता, तो बड़ी घटना हो सकती थी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola