रेहला स्टेशन रोड में शराब दुकान खोलने का विरोध, डीसी को ज्ञापन

स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन रेहला (पालमू) : रेहला स्टेशन रोड में सरकारी शराब दुकान खोलने का विरोध प्रदर्शन वहां के स्थानीय महिला-पुरुषों ने किया है. रेहला के सैकड़ों महिला पुरुषों डीसी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को एक संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर रेहला स्टेशन रोड में शराब दुकान खोले जाने पर रोक लगाने की […]
स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
रेहला (पालमू) : रेहला स्टेशन रोड में सरकारी शराब दुकान खोलने का विरोध प्रदर्शन वहां के स्थानीय महिला-पुरुषों ने किया है. रेहला के सैकड़ों महिला पुरुषों डीसी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को एक संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर रेहला स्टेशन रोड में शराब दुकान खोले जाने पर रोक लगाने की मांग की है.
रेहला स्टेशन रोड के दुकानदार और लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी स्टेशन रोड में सरकारी शराब की दुकान चलती थी. जहां हमेशा अवांछित तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था.
इसके कारण आमलोगों का रहना और सड़क पर चलना मुश्किल हो गया था. इतना ही नहीं शराब पीने को लेकर हुई विवाद में चली गोली की घटना में दो लोगों की हत्या भी हुई थी, तब से स्टेशन रोड में संचालित शराब दुकान बंद कर दी गयी थी. स्थानीय लोगों में भोला शुक्ला और रिंकु दीक्षित ने बताया कि गोली चालन की घटना के बाद से जब शराब की दुकान बंद हो गयी थी, तबसे स्टेशन रोड में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है.
लोगों का यह भी कहना है कि जहां दुकान खोलने का प्रयास किया जा रहा है, वह एरिया गढ़वा रोड स्टेशन से सटा हुआ है. शराब दुकान खुलने से कभी भी कोई अप्रिय घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. स्थानीय लोगों डीसी से स्टेशन रोड में शराब दुकान खोलने पर रोक लगाने की गुहार लगाई है, ताकि समाज में लोगों को शराब के कारण कोई परेशानी उठाना नहीं पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




