मेदिनीनगर : 15 दिसंबर को होगी क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2018 5:44 AM
विज्ञापन
मेदिनीनगर : पलामू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने 15 दिसंबर को क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया है. यह जानकारी पलामू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने दी. उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे दौड़ शुरू होगी. क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता पांकी रोड पोखराहा से चियांकी बाइपास रोड में किया जायेगा. सीनियर […]
विज्ञापन
मेदिनीनगर : पलामू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने 15 दिसंबर को क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया है. यह जानकारी पलामू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने दी. उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे दौड़ शुरू होगी. क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता पांकी रोड पोखराहा से चियांकी बाइपास रोड में किया जायेगा.
सीनियर महिला – पुरुष वर्ग के प्रतिभागी का दौड़ 10 किलोमीटर निर्धारित है. जबकि अंडर 20 के पुरुष वर्ग के लिए आठ किलोमीटर व महिला के लिए छह किलोमीटर, अंडर 18 आयु वर्ग के बालक के लिए छह किलोमीटर व बालिका के लिए चार किलोमीटर तथा अंडर 16 बालक-बालिका के लिए दो किलोमीटर की दौड़ निर्धारित है.
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागी उम्र प्रमाण पत्र के लिए मैट्रिक का एडमिट कार्ड की मूल एवं छाया प्रति या नगर निगम या पंचायत सेवक द्वारा निर्गत आयु प्रमाण पत्र की मूल एवं छाया प्रति लेकर आयेंगे. श्री त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले प्रतिभागियों का चयन कर पलामू जिला के टीम का गठन किया जायेगा. गठित टीम के खिलाड़ी 23 दिसंबर को चाईबासा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










