ePaper

Jharkhand : पलामू में सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला हथियारों का जखीरा

Updated at : 30 Nov 2018 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : पलामू में सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला हथियारों का जखीरा

पलामू : झारखंड में माओवादियों के सफाये के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों का अभियान जारी है. इसी अभियान के तहत शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली. पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 134 बटालियन की संयुक्त टीम ने हरिहरगंज थाना के जगदीशपुर जंगल क्षेत्र से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है. पलामू के […]

विज्ञापन

पलामू : झारखंड में माओवादियों के सफाये के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों का अभियान जारी है. इसी अभियान के तहत शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली. पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 134 बटालियन की संयुक्त टीम ने हरिहरगंज थाना के जगदीशपुर जंगल क्षेत्र से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है.

पलामू के एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि जगदीशपुर कुलहिया जंगल से बरामद हथियारों में तीन राइफल, 12 बोर की तीन बंदूक, डबल बैरल बंदूक के अलावा देसी कट्टा, कोडेक्स वायर, जिलेटिन और डेटोनेटर बरामद हुए हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस और सीआरपीएफ के सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को यह सफलता मिली.

बताया जाता है कि पुलिस को नुकसान पहुंचाने की नीयत से नक्सलियों ने जंगल में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जमा कर रखे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola