तेजधार हथियार से मार कर महिला को किया घायला,लाखो के समान चुरा ले गये चोर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2018 12:35 PM
-मामला उंटारी रोड थाना के मुरमाखुर्द खोझा गांव काविश्रामपुर (पलामू) : उंटारी रोड थाना अंतर्गत मुरमाखुर्द के खोझा गांव निवासी रामबिहारी पासवान के घर में बीती रात नौ बजे अज्ञात चोरों ने चोरी के बाद उसकी पत्नी देवमनिया देवी व बेटी गीता देवी व गीता देवी का एक एक साल का छोटा बच्चा सिंधु कुमार […]
-मामला उंटारी रोड थाना के मुरमाखुर्द खोझा गांव का
विश्रामपुर (पलामू) : उंटारी रोड थाना अंतर्गत मुरमाखुर्द के खोझा गांव निवासी रामबिहारी पासवान के घर में बीती रात नौ बजे अज्ञात चोरों ने चोरी के बाद उसकी पत्नी देवमनिया देवी व बेटी गीता देवी व गीता देवी का एक एक साल का छोटा बच्चा सिंधु कुमार को तेजधार हथियार से मार कर घायला किया.
मिली जानकारी के अनुसार रामबिहारी पासवान के घर मे मंगलवार की रात नौ बजे छः की संख्या में चोर घर का दरवाजा खोलवाकर घुस गये व रामबिहारी पासवान से बंदूक की मांग करने लगे.रामबिहारी पासवान ने कहा कि मेरे घर बंदूक नही है आप अपने से खोज लीजिये.उसके बाद चोरों ने घर मे रखे सारा समान को तोड़फोड़ कर समान को इधर-उधर बिखेरा, बक्सा को तोड़ कर गहना व नकद चार हजार रुपये ले लिया.और उसके बाद महिलाओ व मेरे साथ मारपीट किया.
महिलाओं को घर मे रखे टांगी से मार कर घायला कर दिया.सुबह ग्रामीणों ने घायलों को विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य लाये जहां डॉक्टरों ने प्रथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु मेदिनीनगर रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










