ePaper

पलामू में रिश्वतखोर पंचायत सेवक गिरफ्तार

Updated at : 08 Aug 2017 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू में रिश्वतखोर पंचायत सेवक गिरफ्तार

पलामू : रामगढ़ प्रखंड के चोरहट पंचायत के पंचायत सेवक सरयू प्रसाद यादव को मंगलवार को एसीबी की टीम ने 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी चैनपुर ब्लाॅक परिसर से हुई है. वह यहां इंदिरा गांधी आवास योजना के एक लाभुक से पांच हजार रुपये रिश्वत ले रहा था. इंदिरा गांधी […]

विज्ञापन

पलामू : रामगढ़ प्रखंड के चोरहट पंचायत के पंचायत सेवक सरयू प्रसाद यादव को मंगलवार को एसीबी की टीम ने 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी चैनपुर ब्लाॅक परिसर से हुई है. वह यहां इंदिरा गांधी आवास योजना के एक लाभुक से पांच हजार रुपये रिश्वत ले रहा था.

इंदिरा गांधी आवास योजना के लाभुक नारायण यादव से रिश्वत की दूसरी किश्त लेने के दौरान ही एंटी करप्शन ब्यूरो ने उसे धर दबोचा. बताया जाता है कि नारायण इंदिरा आवास का लाभुक है. योजना के तहत मिलनेवाली राशि की दूसरी किश्त उपलब्ध कराने के लिए सरयू ने नारायण से 5 हजार रुपये मांगी थी.

नारायण ने पलामू थाना के एंटी करप्शन ब्यूरो में इसकी शिकायत दर्ज करायी. 7 अगस्त 2017 को कांड संख्या 23/17 दर्ज कर ब्यूरो ने मामले की जांच की, तो शिकायत सही पायी गयी. इसके बाद मंगलवार को एसीबी ने जाल बिछाया और घूसखोर सरयू प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया. सरयू राय पलामू के छतरपुर के मदनपुर का रहनेवाला है.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि एसीबी ने वर्ष 2017 में अब तक84 भ्रष्ट लोगों को गिरफ्तार किया है.सरयू पलामू जिला में एसीबी का 12वां शिकार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola