मुर्शिदाबाद में मतदान बाद हिंसा, चार मासूम सहित सात लोग घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 May 2024 5:05 PM

विज्ञापन

मुर्शिदाबाद जिले में तीसरे चरण का मतदान हिंसा के बीच संपन्न

विज्ञापन

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले में तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को संपन्न हो जाने के बाद हिंसा की खबरें सामने आ रही है. हिंसा में चार मासूम सहित सात लोगों के घायल होने की सूचना है. सभी घायलों को बहरामपुर जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के बाद सभी बच्चे खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार मंगलवार को मतदान के बाद रानीतला थाना क्षेत्र के भगवान गोला के हुसैनाबाद में तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और सीपीएम के समर्थकों के बीच विवाद में गोली चलने की सूचना है. ग्रामीणों का आरोप है कि इस बार कांग्रेस और सीपीएम के गठजोड़ होने के कारण तृणमूल कांग्रेस को कम वोट पड़े हैं. इसी बात को लेकर समर्थकों के तर्क-वितर्क में गोली चली. गोली चालन की घटना में चार मासूम साजिश शेख (06), जसीम शेख (07), इब्राहिम शेख (06), रहीम शेख (05) के अलावा राजीव शेख (30), मोमिन शेख (31) तथा इस्लामपुर में तनुजा बीबी (42) घायल हैं. हिंसा की सूचना मिलने पर परिस्थिति को संभालने के लिए रानीतला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया. साथ ही इस मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया. उधर, रघुनाथगंज में भी मारपीट की सूचना है. मतदान बाद हिंसा को लेकर पुलिस ने प्रेस से दूरियां बनाये रखी है. सक्षम पदाधिकारी कुछ बताने से बच रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola