पीएम सम्मान निधि के लाभुकों का करें सत्यापन : बीडीओ

Updated at : 22 Apr 2025 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम सम्मान निधि के लाभुकों का करें सत्यापन : बीडीओ

लिट्टीपाड़ा. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि प्राप्त करने वाले किसानों का डाटा सत्यापन को लेकर मंगलवार को प्रखंड सभागार बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि प्राप्त करने वाले किसानों का डाटा सत्यापन को लेकर मंगलवार को प्रखंड सभागार बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सभी ग्राम प्रधान, राजस्व उप निरीक्षक, कृषक मित्र, पंचायत स्वयं सेवक और जेएसएलपीएस कर्मी शामिल हुए. बैठक में बीडीओ ने सभी कर्मियों एवं ग्राम प्रधानों से कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के योग्य लाभुकों के रूप में परिवारों के मुखिया को सम्मान राशि का भुगतान किया जाना है. कई स्थानों पर देखा गया है कि डाटा का भौतिक सत्यापन के अभाव में एक ही भूमि पर एक ही परिवार के कई सदस्यों की ओर से अपने आप को अगल-अलग परिवार के मुखिया दर्शाते हुए उक्त योजना का लाभ लिया जा रहा है. कुछ ऐसे भी लाभुक हैं जो मृत है, संबंधित ग्राम के निवासी नहीं हैं. स्थायी रूप से गाँव से बाहर रहते हैं, बैंक खाता स्वयं का नहीं है या फिर 18 वर्ष से कम उम्र के हैं आदि कारणों का उक्त योजना से संबंधित लाभुकों के घर-घर जाकर लाभुकों का दस्तावेज सत्यापन करने का निर्देश दिये. बैठक में बीपीआरओ कमल पहाड़िया, प्रभारी सीआइ अनिल पहाड़िया, केसी दास, रामेश्वर मुर्मू, जन्मजय बाउरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola