जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, मामला दर्ज

Updated at : 23 May 2025 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, मामला दर्ज

महेशपुर. बासमती गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में थाना में दो अलग-अलग मामले दर्ज किये गये हैं.

विज्ञापन

महेशपुर. बासमती गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में थाना में दो अलग-अलग मामले दर्ज किये गये हैं. प्रथम पक्ष के पीड़िता अनिता कुमारी ने उसके घर के सामने रास्ता अवरुद्ध कर दाग संख्या-145 में सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य रोकने जाने पर गांव के ही हराधन गोस्वामी, धनंजय गोस्वामी, मनोज गोस्वामी, गायत्री देवी व सुलोचना देवी के खिलाफ लाठी-डंडा, रॉड एवं पत्थर से मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर देने के आरोप में मामला दर्ज कराया है. वहीं, दूसरे पक्ष के सुलोचना देवी ने गांव के ही सुनील भगत, अनिता कुमारी और सोनामुनी देवी के खिलाफ जान मारने की नीयत से मारपीट कर जख्मी कर देने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है. महेशपुर पुलिस ने थाने में दिए दोनों के आवेदन पर अलग–अलग मामला दर्ज कर लिया है. मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola