सेविका ने शिक्षा के प्रति बच्चों को किया जागरूक

पाकुड़. आंगनबाड़ी केंद्र नवादा हरिजन टोला में सेविका जासमिनारा बीबी व सहायिका सनका सरकार के नेतृत्व में बच्चों के बीच आदि कर्मयोगी अभियान चलाया गया.
पाकुड़. आंगनबाड़ी केंद्र नवादा हरिजन टोला में सेविका जासमिनारा बीबी व सहायिका सनका सरकार के नेतृत्व में बच्चों के बीच आदि कर्मयोगी अभियान चलाया गया. इस दौरान बच्चों को अनुशासन, स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया. इसी क्रम में पोषण माह मनाते हुए सेविका, सहायिका व बच्चों ने सही पोषण, देश रोशन का नारा लगाकर संतुलित आहार के महत्व का संदेश दिया. सेविका जासमिनारा बीबी ने बच्चों के माध्यम से गुड टच और बैड टच की जानकारी देकर उन्हें आत्म-सुरक्षा के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










