जल छाजन योजना की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित

Updated at : 28 Jul 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
जल छाजन योजना की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित

पाकुड़. लिट्टीपाड़ा प्रखंड में जल छाजन योजना में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद डीडीसी महेश कुमार संथालिया ने जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. लिट्टीपाड़ा प्रखंड में जल छाजन योजना में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद डीडीसी महेश कुमार संथालिया ने जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है. नवगठित टीम को 7 दिनों में जल छाजन योजना की सभी योजनाओं पर जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया है. इस जांच टीम का नेतृत्व डीआरडीए निदेशक अजय सिंह बड़ाईक करेंगे. वहीं टीम में भूमि संरक्षण पदाधिकारी सुचित एक्का, एनआरइपी के ईई एतवारी मंडल, सिंचाई विभाग के एइ भूषण कुमार सिंह और लधु सिंचाई प्रमंडल के जेइ प्रशांत मनिराज शामिल हैं. वहीं डीडीसी ने जलछाजन के पदाधिकारियों और कर्मियों को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola