सहरसा में बदलेगी न्यू कॉलोनी पोखर की तस्वीर, मेयर और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

सहरसा - जायजा लेती महापौर, नगर आयुक्त व अन्य

Saharsa News: सहरसा शहर के न्यू कॉलोनी पोखर की तस्वीर जल्द बदलने वाली है. नगर निगम ने पोखर के सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाते हुए निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Saharsa News: सहरसा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित न्यू कॉलोनी पोखर का जल्द ही कायाकल्प होने वाला है. शनिवार को सहरसा की महापौर बैन प्रिया ने नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा के साथ पोखर के सौंदर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

न्यू कॉलोनी पोखर बनेगा आकर्षण का केंद्र

निरीक्षण के दौरान महापौर बैन प्रिया ने कहा कि पोखर का सौंदर्यीकरण होने से न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को एक स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक सार्वजनिक स्थल भी उपलब्ध होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी.

NGT के निर्देशों का पालन करने का आदेश

महापौर ने अधिकारियों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल. NGT. के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने पोखर के बीच में जमा काई को जल्द हटाने और परिसर में डेकोरेटिव लाइट लगाने की व्यवस्था करने को कहा. महापौर ने कहा कि पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए ही सौंदर्यीकरण कार्य को पूरा किया जाए.

तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का यादव को भी बनाया आरोपी, जानिए आवेदन में क्या-क्या लिखा?

गंदा पानी सड़क पर बहाने वाले अस्पतालों पर होगी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान महापौर ने पोखर के पश्चिमी हिस्से में स्थित कुछ अस्पतालों द्वारा गंदा पानी सड़क पर बहाने के मामले को गंभीरता से लिया. उन्होंने नगर आयुक्त को ऐसे संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता और नागरिकों के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.

Saharsa News: शहर के विकास को लेकर नगर निगम गंभीर

महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. विभिन्न विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें. निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा सहित नगर निगम के कई पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. सभी ने मिलकर कार्य की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया और समय पर परियोजना पूरी करने को लेकर चर्चा की.

Also Read : भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में सीवान में निकला कैंडल मार्च, भाकपा-माले और आइसा ने उठाए सवाल

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन