छात्राओं ने बाल विवाह के खिलाफ निकाली जागरुकता रैली

पाकुड़िया. कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं ने बुधवार को बाल विवाह के विरुद्ध जागरुकता रैली निकाली.
पाकुड़िया. जिला बाल संरक्षण इकाई एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पाकुड़िया कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं ने बुधवार को बाल विवाह के विरुद्ध जागरुकता रैली निकाली. रैली में छात्राएं बाल विवाह छोड़ो, गरीबी के कूचक्र को तोड़ो, कच्ची उम्र में मत करो विवाह, दोनों का जीवन होगा तबाह जैसे नारों की तख्तियां हाथों में लेकर नारे लगाते हुए विद्यालय से मुख्य बाजार होते हुए पाकुड़िया गांव का भ्रमण कर पुनः विद्यालय लौटीं. प्रधानाध्यापिका सुजुला मुर्मू ने बताया कि बाल विवाह जैसे कुप्रथा की रोकथाम के लिए जन-जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में यह रैली आयोजित की गई, ताकि समुदाय में इस विषय पर संवाद और चेतना बढ़े. रैली के दौरान छात्राओं ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की जानकारी दी. साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित बाल कल्याण योजना और महिला व बाल हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी साझा की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










