चोरी हुई बाइक बरामद, तीन युवक गिरफ्तार
Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 06 Sep 2025 5:25 PM
चोरी हुई बाइक बरामद, तीन युवक गिरफ्तार
प्रतिनिधि, पाकुड़. नगर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये तीनों आरोपी पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकदमिया निवासी अब्दुल मजीद उर्फ सोनू, हिरणपुर देवपुर निवासी और वर्तमान में शहरकोल में रहने वाले मोहन साहा, और पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना क्षेत्र निवासी और वर्तमान में मौलाना चौक बाईपास के रहने वाले रोनी शेख हैं. एसडीपीओ दयानंद आजाद ने प्रेस वार्ता में बताया कि चार सितंबर को पोस्टऑफिस के सामने से एक बाइक (संख्या जेएच 21डी 2641) चोरी हो गई थी. उक्त मोटरसाइकिल को तीन अज्ञात व्यक्तियों के साथ बाजार समिति गोकुलपुर हटिया में देखा गया था. एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें गोकुलपुर से बरहरवा की ओर जाने वाली सड़क पर दो व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ पकड़े गये. पूछताछ में एक अन्य व्यक्ति का नाम सामने आया, जिसे बाजार समिति से गिरफ्तार किया गया. तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी दल में नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार, अभिषेक कुमार, मिथुन रजक, अनंत राम व शस्त्र बल के जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










