मस्जिदों में अलग-अलग समय पर अदा की जायेगी बकरीद की नमाज

Updated:
विज्ञापन
मस्जिदों में अलग-अलग समय पर अदा की जायेगी बकरीद की नमाज

पाकुड़. ईद-उल-अजहा (बकरीद) जिले भर में गुरुवार को मनाई जायेगी. इसको लेकर पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज का समय तय कर दिया गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. ईद-उल-अजहा (बकरीद) जिले भर में गुरुवार को मनाई जायेगी. इसको लेकर पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज का समय तय कर दिया गया है. बकरीद को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल है. जानकारी के अनुसार, शहर के ईदगाह में सुबह 7 बजे हाफिज मौलाना कारी शाहनवाज अशरफी की इमामत में नमाज अदा की जायेगी. मैदान-ए-ख्वाजा गरीब नवाज में भी सुबह 7 बजे शहजादा शहबाजिया सैय्यद मखमूर जामी इमामत करेंगे. हाटपाड़ा जामे मस्जिद में सुबह 7.30 बजे हाफिज व कारी मौलाना इम्तियाज मजाहिरी नमाज पढ़ाएंगे. जामे अतरिया मस्जिद में सुबह 8 बजे मौलाना मो अंजार कासमी, बड़ी अलीगंज मस्जिद में सुबह 7.45 बजे मौलाना फारूक कासमी तथा माधयपाड़ा मस्जिद में सुबह 7.45 बजे हाफिज मो तनवीर रहमानी इमामत करेंगे. वहीं हरीणडांगा बाजार बड़ी मस्जिद में सुबह 8 बजे हाफिज सैफुद्दीन, नूरी मस्जिद दिलावर कॉलोनी में सुबह 7.30 बजे मौलाना हलीम तथा बागानपाड़ा जामे मस्जिद में सुबह 7.30 बजे मौलाना मजरुद्दीन नमाज पढ़ाएंगे. इसके अलावा प्यादपुर हाजी मोहल्ला, सोनाजोड़ी, सोलागड़िया, आसानडीपा, बल्लभपुर ईदगाह, बड़ी अलीगंज अहले हदीस मस्जिद और नलपोखर में भी बकरीद की नमाज अदा की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola