किसानों से आधुनिक व वैज्ञानिक खेती अपनाने का किया आह्वान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 May 2026 5:50 PM

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन मंगलवार को प्रखंड तकनीकी सूचना केंद्र में किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा. प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन मंगलवार को प्रखंड तकनीकी सूचना केंद्र में किया गया. शुभारंभ परियोजना उप निदेशक आत्मा, पाकुड़ चंद्र मौली बोस, बीएओ केसी दास, एग्रीकल्चर एक्सपर्ट विवेक कुमार, सीमांत कुमार चौरसिया एवं बीटीएम रामेश्वर मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया. परियोजना उप निदेशक आत्मा चंद्र मौली बोस ने किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने का आह्वान किया. कहा कि उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक उपयोग और नयी कृषि तकनीकों के प्रयोग से किसान अपनी उपज और आय दोनों में वृद्धि कर सकते हैं. बीएओ ने खरीफ फसलों की उन्नत खेती, जल संरक्षण, किसानों को मिलने वाले अनुदान एवं तकनीकी सहायता की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने किसानों को समय पर बुआई, मृदा जांच और फसल बीमा कराने के लिए प्रेरित किया. एग्रीकल्चर एक्सपर्ट ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, फल एवं फसल उत्पादन व किसान पाठशाला चितलो में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी. साथ ही कीट प्रबंधन एवं जैविक खेती के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. किसानों को केसीसी ऋण योजना का लाभ लेने तथा कृषि के साथ पशुपालन और बागवानी अपनाने की सलाह दी, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola