दिवंगत अधिवक्ता बद्री प्रसाद तिवारी को दी गयी श्रद्धांजलि

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 May 2026 5:34 PM

विज्ञापन

पाकुड़. सिविल कोर्ट पाकुड़ की बेंच एवं जिला बार एसोसिएशन ने मंगलवार को संयुक्त रूप से शोकसभा का आयोजन किया. दिवंगत अधिवक्ता बद्री प्रसाद तिवारी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.

विज्ञापन

कोर्ट प्रतिनिधि, पाकुड़. सिविल कोर्ट पाकुड़ की बेंच एवं जिला बार एसोसिएशन ने मंगलवार को संयुक्त रूप से शोकसभा का आयोजन किया. दिवंगत अधिवक्ता बद्री प्रसाद तिवारी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. शोकसभा का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे एवं बार एसोसिएशन के सचिव दीपक ओझा ने किया. पीडीजे दिवाकर पांडे ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला. उनके व्यक्तित्व और कार्यों को याद किया. शोक सभा में अधिवक्ता बद्री प्रसाद तिवारी के जीवन एवं न्यायिक योगदान पर चर्चा की गयी. उनका जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी रहा. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वे वर्ष 1974 से वकालत पेशे में सक्रिय थे. बार एसोसिएशन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके थे. उनका निधन गत शनिवार की रात करीब 10:10 बजे हृदयाघात से हो गया था. मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सतीश चंद्र, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्ज्वल बाग, प्रभारी न्यायाधीश बीके दास, अधिवक्ता जगदीश यादव, निरंजन मिश्रा, सिद्धार्थ शंकर, विनय कुमार भगत, सरदार धर्मेंद्र सिंह, अंबुज कुमार वर्मा, राजीव कुमार यादव आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola