औरंगाबाद में नवपदस्थापित डीडीसी का किया स्वागत, पंचायत विकास पर हुई चर्चा

डीडीसी को सम्मानित करते जनप्रतिनिधि
औरंगाबाद में नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त (डीडीसी) का मुखिया संघ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. इस दौरान पंचायतों के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.
औरंगाबाद स्थित ग्रामीण विकास विभाग अभियंत्रण सेवा सदन में नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त (डीडीसी) कुमारी अनुपम सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद और निदेशक डॉ. अनुपम यादव का मुखिया संघ की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने पंचायतों के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.
विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा
बैठक में पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं, ग्रामीण विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. जनप्रतिनिधियों ने पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया.
मनरेगा के लंबित भुगतान की उठाई मांग
गोरडीहां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कुमारी अनुपम सिंह ने दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी रहते हुए बेहतर प्रशासनिक कार्यशैली की पहचान बनाई थी. उन्होंने विकसित भारत ग्राम (वीबीजी) मिशन और 16वें वित्त आयोग की योजनाओं के प्रभावी संचालन की आवश्यकता पर बल देते हुए मनरेगा की लंबित राशि का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की.
मुखिया संघ ने विकास कार्यों में तेजी लाने की अपील
मुखिया संघ ने कहा कि मनरेगा की बकाया राशि का भुगतान होने के बाद ही नई विकास योजनाओं को मिशन मोड में गति मिल सकेगी. जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से लंबित भुगतान का जल्द समाधान कर पंचायतों में विकास कार्यों को तेज करने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










