औरंगाबाद में पीएम आवास योजना की जांच तेज, ओबरा में निर्माण नहीं कराने पर 48 घंटे का अल्टीमेटम

Updated:
विज्ञापन
इंदिरा आवाश का निरीक्षण करते प्रखंड विकास पदाधिकारी  | Prabhat Khabar Network

इंदिरा आवाश का निरीक्षण करते प्रखंड विकास पदाधिकारी

ओबरा प्रखंड के डिहरी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के घर पहुंचकर निर्माण कार्य की जांच की गई. एक लाभार्थी को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है, यदि इस अवधि में निर्माण शुरू नहीं हुआ तो राशि की वसूली की जाएगी.

विज्ञापन

ओबरा प्रखंड की डिहरी पंचायत में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों के घर पहुंचकर आवास निर्माण की जांच की. उन्होंने सोनबरसा गांव में आठ लाभार्थियों के आवास का सत्यापन किया और निर्माण कार्य की स्थिति का निरीक्षण किया.

सात आवास पूरे, एक लाभार्थी पर कार्रवाई की तैयारी

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आठ में से सात लाभार्थियों ने अपना आवास निर्माण पूरा कर लिया है. जबकि संध्या सिंह, पति मंगल सिंह को पहली किस्त की राशि करीब 15 माह पहले मिलने के बावजूद अब तक निर्माण शुरू नहीं किया गया है. जांच के दौरान संबंधित लाभार्थी घर से अनुपस्थित मिला.

48 घंटे में काम शुरू नहीं तो होगी राशि की वसूली

बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित लाभार्थी को वार्ड सदस्य के माध्यम से कार्यालय बुलाया गया है. यदि 48 घंटे के भीतर आवास निर्माण शुरू नहीं किया गया तो नीलाम पत्र की प्रक्रिया शुरू कर ब्याज सहित राशि की वसूली की जाएगी.

अन्य पंचायतों में भी चलेगी जांच

बीडीओ ने बताया कि ओबरा प्रखंड की अन्य पंचायतों में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के घर पहुंचकर जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि योजना की राशि का सही उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी.

अधिकारियों की रही मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान आवास पर्यवेक्षक अमन कुमार, आवास सहायक राकेश कुमार सहित अन्य कर्मी भी मौजूद रहे. प्रशासन ने लाभार्थियों से समय पर आवास निर्माण पूरा करने की अपील की है.


विज्ञापन
Brajesh Divedi

लेखक के बारे में

By Brajesh Divedi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन