दाउदनगर के निजी हॉस्पिटल की छत से सरकारी सप्लाई की 251 दवाएं बरामद, गुप्त सूचना पर छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

कार्रवाई करने के बाद पदाधिकारियों की टीम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद जिले में एक निजी अस्पताल की छत पर बने कमरे से सरकारी सप्लाई की 251 दवाएं जब्त की गई हैं. गुप्त सूचना पर हुई इस कार्रवाई में औषधि विभाग ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर-बारुण रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल की छत पर बने कमरे में छापेमारी के दौरान सरकारी सप्लाई की दवाएं बरामद की गई हैं. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कुल सात प्रकार की 251 दवाएं पाई गईं, जिन्हें जब्ती सूची तैयार कर जब्त कर लिया गया है. मामले में औषधि एवं अंगराग नियमावली, 1945 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

निजी अस्पताल की छत पर अवैध रूप से रखी थीं दवाएं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दाउदनगर-बारुण रोड स्थित अमेज हेल्थ केयर हॉस्पिटल में यह छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान निजी हॉस्पिटल की छत पर अनाधिकृत रूप से एक कमरे में सरकारी सप्लाई की दवाएं संचित पाई गईं. इसके बाद टीम ने दवाओं को जब्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

छापेमारी दल में औरंगाबाद के औषधि निरीक्षक हरे राम सिंह, सहायक औषधि निरीक्षक हेमंत कुमार पंडित, दाउदनगर के अंचल पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनमोल कुमार शामिल थे. टीम के साथ दाउदनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल भी मौजूद रहे.

कार्रवाई करने के बाद पदाधिकारियों की टीम,जांच करते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
जांच करते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

एसडीओ का बयान और आगे की जांच

इस संबंध में पुष्टि करते हुए दाउदनगर के अनुमंडल पदाधिकारी अमित राजन ने बताया कि उक्त निजी हॉस्पिटल की छत पर एक कमरे में अनाधिकृत रूप से सरकारी सप्लाई की दवाएं संचित पाई गई हैं.

उन्होंने बताया कि दवाओं की जब्ती सूची तैयार कर उन्हें जब्त कर लिया गया है. कुल सात प्रकार की 251 दवाएं बरामद हुई हैं.

एसडीओ ने बताया कि मामले में औषधि एवं अंगराग नियमावली, 1945 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है. दूसरी ओर, यह जांच का विषय है कि सरकारी सप्लाई की दवाएं निजी हॉस्पिटल में किस परिस्थिति में पहुंचीं और उन्हें वहां क्यों रखा गया था. संवाद भेजे जाने तक अधिकारियों द्वारा मामले में आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन