दाउदनगर में गणेशोत्सव की धूम, चार स्थानों पर सजे आकर्षक पूजा पंडाल; शाम की महाआरती में उमड़ रहे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

बाबा बिहारी दास के संघत के पास भगवान श्री गणेश की प्रतिमा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दाउदनगर शहर गणेशोत्सव के रंग में रंगा हुआ है, जहां चार प्रमुख स्थानों पर आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए हैं. शाम होते ही पंडालों की रौनक बढ़ जाती है, और श्रद्धालु भक्ति गीतों तथा महाआरती में शामिल होकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

दाउदनगर शहर में गणेशोत्सव को लेकर उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है. विभिन्न पूजा समितियों की ओर से शहर के चार प्रमुख स्थानों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है. पूजा पंडालों में दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. भक्ति गीतों और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो रहा है.

विज्ञापन

चार स्थानों पर सजे हैं पूजा पंडाल

सब्जी मार्केट संघत गली में जय बजरंग गणपति पूजा समिति की ओर से गणेशोत्सव मनाया जा रहा है. वहीं, शुक बाजार में श्री श्री गणेश पूजा समिति ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की है. यहां गुरुवार की शाम मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव द्वारा महाआरती की जाएगी. आयोजकों के अनुसार, महाआरती को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

बाबा बिहारी दास के संघत के पास भगवान श्री गणेश की प्रतिमा,नगर पर्षद रोड पूजा-पंडाल में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा,शुक बाजार पूजा-पंडाल में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा,कूचा गली पूजा-पंडाल में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा  | Prabhat Khabar Network

नगर पर्षद रोड में डॉ. बीके प्रसाद कॉम्प्लेक्स के समीप एकता संघ गणेश पूजा समिति की ओर से आकर्षक पूजा पंडाल बनाया गया है. इसी तरह कूचा गली में महाकाल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-पाठ किया जा रहा है. चारों पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है.

शाम होते ही बढ़ रही पंडालों की रौनक

गणेशोत्सव को लेकर बाजार क्षेत्र की सड़कों और आसपास के स्थानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. जगह-जगह रोशनी की व्यवस्था की गयी है, जिससे शाम होते ही पूजा पंडालों की रौनक बढ़ जा रही है. रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है. शाम के समय पूजा पंडालों में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है.

बाबा बिहारी दास के संघत के पास भगवान श्री गणेश की प्रतिमा,नगर पर्षद रोड पूजा-पंडाल में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा,शुक बाजार पूजा-पंडाल में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा,कूचा गली पूजा-पंडाल में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा  | Prabhat Khabar Network

लोग परिवार के साथ पूजा पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन कर रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. श्रद्धालु पूजा-अर्चना के साथ महाआरती में भी शामिल हो रहे हैं.

महाआरती के बाद बांटा जा रहा प्रसाद

आयोजकों ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-पाठ किया जा रहा है. शाम में महाआरती का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं. महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है. पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं. गणेशोत्सव के कारण शहर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन