प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दाउदनगर में आज अलग-अलग जगहों पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा और सकारात्मकता का दिया जाएगा संदेश
सेवा,संकल्प अभियान का पोस्टर
पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दाउदनगर में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस पहल के माध्यम से सेवा, समर्पण और सकारात्मकता का संदेश फैलाया जाएगा.
Ashirwad ka Diya : PM मोदी के जन्मदिन पर उदनगर में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत गुरुवार की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान अनुमंडल कार्यालय, सूर्य मंदिर परिसर और शहीद प्रमोद सिंह चौक समेत विभिन्न स्थानों पर दीप जलाकर सेवा, समर्पण और सकारात्मकता का संदेश दिया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर संबंधित स्थलों पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
अनुमंडल कार्यालय में शाम 6 बजे जलेगा दीया
एसडीओ अमित राजन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, अनुमंडल कार्यालय दाउदनगर में शाम छह बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा. इसके बाद मौलाबाग स्थित सूर्य मंदिर परिसर में शाम 6:30 बजे दीप प्रज्वलित किया जाएगा. शहीद प्रमोद सिंह चौक पर शाम सात बजे दीप जलाने का कार्यक्रम होगा.
प्रखंड कार्यालय परिसर में भी होगा आयोजन
दाउदनगर प्रखंड कार्यालय परिसर में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. आयोजन के दौरान दीपों की जगमगाहट के माध्यम से समाज में सेवा, समर्पण और सकारात्मक सोच का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा.
सेवा संकल्प अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है कार्यक्रम
बताया गया कि ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा संकल्प अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसका उद्देश्य लोगों को समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच की भावना से जोड़ना है. कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गयी है.
जनभागीदारी से मजबूत होगी सामाजिक जिम्मेदारी की भावना
कार्यक्रम को लेकर संबंधित स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गयी हैं. अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जनभागीदारी के माध्यम से सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा.
औरंगाबाद के कुटुंबा में केंद्रीय- नवोदय विद्यालय की मांग तेज, चिराग पासवान ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए