औरंगाबाद : रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह के आवास पर सम्मान समारोह, कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों का हुआ सम्मान

फोटो नंबर-3- कार्यक्रम में उपस्थित विधायक व अन्य
रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने अपने आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले जदयू कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय लोगों को सम्मानित किया गया. विधायक ने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने पर जोर दिया.
औरंगाबाद स्थित रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह के आवास पर सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले जदयू कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. विधायक ने सभी सम्मानित लोगों के योगदान की सराहना की.
कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाता है संगठन की ताकत
समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता सुधीर शर्मा ने की, जबकि संचालन संतोष गुप्ता ने किया. इस दौरान विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है. उन्होंने कहा कि सम्मान मिलने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है और वे अधिक ऊर्जा के साथ जनता की सेवा करते हैं.
जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की अपील
विधायक ने उपस्थित लोगों से जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय रहने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है.
कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद
सम्मान समारोह में प्रोफेसर संतोष सिंह, मदनपुर प्रखंड प्रतिनिधि पंकज कुमार, पूर्व मुखिया रणधीर सिंह, दलित सेवा के पूर्व अध्यक्ष अजय पासवान, उमेश पासवान, बाली सिंह, सुधीर कुमार, रवि सिंह राजपूत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास सिंह, मोनू सिंह, शशि सिंह, दीपक कुमार, विपिन सिंह, प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










