औरंगाबाद : तीसरे प्रयास में NEET पास कर सोनाली बनीं मिसाल, पंचायत ने किया सम्मानित
सोनाली को अंगवस्त्र व स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित करते जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण
अंबा प्रखंड की सोनाली कुमारी ने तीसरे प्रयास में NEET परीक्षा पास कर उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता पर पंचायत ने सम्मान समारोह आयोजित किया।
अंबा के कुटुंबा प्रखंड की रिसियप पंचायत निवासी सोनाली कुमारी ने तीसरे प्रयास में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि पर पंचायत की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया रेखा देवी ने की.
मेहनत और धैर्य से हासिल किया मुकाम
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सफलता निरंतर मेहनत, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का परिणाम होती है. सोनाली ने लगातार तीन वर्षों तक कठिन परिश्रम कर यह उपलब्धि हासिल की है. उनकी सफलता क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है.
पटना में की तैयारी, परिवार को दिया सफलता का श्रेय
सोनाली पूर्व सैनिक भीम कुमार और गृहिणी संजू देवी की पुत्री हैं. उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल तथा इंटरमीडिएट की पढ़ाई मॉडल स्कूल से पूरी की. इसके बाद पटना में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी की और तीसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की. उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया.
विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र
सम्मान समारोह में सोनाली ने कहा कि असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से धैर्य, अनुशासन और नियमित अध्ययन को सफलता की कुंजी बताया. कार्यक्रम में डुमरी मुखिया रविंद्र यादव, मुखिया प्रतिनिधि पुटु यादव, सरयू मेहता, डॉ. अनुज कुमार, अशोक मेहता, गुड्डू शर्मा, धीरेंद्र भारती, चंचला कुमारी, सुधा वर्मा, वासुदेव मेहता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए