जिले भर में विशेष राजस्व शिविर आठ से

जिले भर में विशेष राजस्व शिविर आठ से
संवाददाता, पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार, 8 से 10 सितंबर तक सभी अंचलों में तीन दिवसीय विशेष राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे. इन शिविरों में दाखिल खारिज, भूमि सीमांकन, पंजी-2 सुधार, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाणपत्र निर्गत, ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत और अन्य राजस्व संबंधी मामलों का निपटारा किया जाएगा. पाकुड़ अंचल में शिविरों का आयोजन 8 सितंबर को कुमारपुर, कालिदासपुर, शहरकोल, झिकरहाटी पश्चिमी पंचायत भवन और प्रखंड परिसर राजस्व कचहरी भवन में, 9 सितंबर को मालपहाड़ी, जयकिष्टोपुर, ईलामी, पृथ्वीनगर पंचायत भवन और प्रखंड परिसर राजस्व कचहरी भवन में, तथा 10 सितंबर को रहसपुर, मदनमोहनपुर, भवानीपुर, नसीपुर, पोचाथोल पंचायत भवन और प्रखंड परिसर राजस्व कचहरी भवन में होगा. हिरणपुर अंचल में 8 सितंबर को मोहनपुर पंचायत भवन, 9 सितंबर को मंझलाडीह पंचायत भवन, और 10 सितंबर को मुर्गाडांगा पंचायत भवन में शिविर लगेंगे. लिट्टीपाड़ा अंचल में 8 सितंबर को जोरडीहा, कुंजबोना, सोनाधनी, नवाडीह पंचायत भवन में, 9 सितंबर को कुजबोना, बड़ा सरसा, सुरजबेड़ा पंचायत भवन में, तथा 10 सितंबर को करमाटांड़, बड़ा घघरी, तालझारी पंचायत भवन और राजस्व कचहरी लिट्टीपाड़ा में शिविर आयोजित किए जाएंगे. अमड़ापाड़ा अंचल में 8 सितंबर को पंचायत भवन आलुबेड़ा, 9 सितंबर को पंचायत भवन सिंगारसी, और 10 सितंबर को पंचायत भवन जामुगड़िया में शिविर आयोजित होंगे. महेशपुर अंचल में 8 सितंबर को पंचायत भवन बरूंगा, 9 सितंबर को पंचायत भवन रामपुर, और 10 सितंबर को अंचल कार्यालय महेशपुर में शिविर लगेंगे. पाकुड़िया अंचल में 8 सितंबर को पंचायत भवन पलियादाहा, 9 सितंबर को पंचायत भवन लागडुम, और 10 सितंबर को अंचल कार्यालय पाकुड़िया में शिविर आयोजित किये जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




