ePaper

छात्राओं को मिट्टी परीक्षण, स्वास्थ्य कार्ड की दी जानकारी

Updated at : 20 Sep 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
छात्राओं को मिट्टी परीक्षण, स्वास्थ्य कार्ड की दी जानकारी

पाकुड़िया के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय झरिया और कन्या उच्च विद्यालय में छात्राओं के लिए मिट्टी परीक्षण एवं स्वास्थ्य कार्ड जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. हिमांशु सिंह ने मिट्टी के नमूने लेने, परीक्षण और पोषक तत्व पहचान की जानकारी दी। उन्होंने मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड के लाभ बताए जो किसानों को मिट्टी की पोषक तत्व कमी समझने में मदद करता है। मृदा वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार ने जैविक खाद एवं रसायनों के संतुलित उपयोग पर जोर दिया। जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार ने मिट्टी की सेहत को पर्यावरण संरक्षण और खाद्य सुरक्षा से जोड़ते हुए विद्यार्थियों से जागरूकता फैलाने को कहा। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ओनल मरांडी सहित छात्राएं और शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़िया. पाकुड़िया प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय झरिया एवं कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया में छात्राओं के लिए मिट्टी परीक्षण एवं स्वास्थ्य कार्ड पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया. कृषि विज्ञान केंद्र महेशपुर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. हिमांशु सिंह ने मिट्टी के नमूने लेने की विधि, परीक्षण प्रक्रिया, एवं मिट्टी में पोषक तत्वों की पहचान पर जानकारी दी. उन्होंने मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड के लाभ बताए, जिससे किसानों को अपनी जमीन में पोषक तत्वों की कमी का पता चलता है. मृदा वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार ने जैविक खाद और रसायनों के संतुलित उपयोग पर जोर दिया. जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार ने मिट्टी की सेहत को पर्यावरण संरक्षण और खाद्य सुरक्षा से जोड़ते हुए विद्यार्थियों से जागरूकता फैलाने का आह्वान किया. इस अवसर पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ओनल मरांडी सहित विद्यालय की छात्राएं एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola