किशोरी हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मृतका के भाई के बयान के आधार पर हिरणपुर थाने में कांड संख्या 12/26 दर्ज किया गया था.

विज्ञापन

मुर्गाडांगा गांव स्थित गेहूं के खेत में मिला था शव किशोरी के भाई के बयान पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी प्रतिनिधि, हिरणपुर हिरणपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाडांगा गांव में बीते दिनों गेहूं के खेत से बरामद किशोरी के शव मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि एक किशोर को निरुद्ध कर लिया गया है. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मृतका के भाई के बयान के आधार पर हिरणपुर थाने में कांड संख्या 12/26 दर्ज किया गया था. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी बिंझामारा निवासी रफायल सोरेन (20), खजूरडांगा निवासी एलगिन टुडू (20) तथा धनबाद निवासी परवीन मरांडी (19) को गिरफ्तार किया. सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर मामले का खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola