होली के दिन पुरानी रंजिश में पाकुड़ के तलवाडंगा नंदीपाड़ा में चाकूबाजी, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

चाकूबाजी की वारदात के बाद पाकुड़ के सोना जोड़ी सदर अस्पताल में एकत्रित लोग. फोटो: प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Pakur Crime News: पाकुड़ के तलवाडंगा नंदीपाड़ा में चाकूबाजी की घटना में देवराज सरकार उर्फ नेमुआ की मौत हो गई. पुरानी रंजिश में 8 से 10 हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार किया. सोना जोड़ी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई. पुलिस आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

पाकुड़ से रमेश भगत की रिपोर्ट

Pakur Crime News: झारखंड के पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तलवाडंगा नंदीपाड़ा में चाकूबाजी की एक गंभीर घटना में अधेड़ देवराज सरकार उर्फ नेमुआ की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन

घात लगाकर किया गया हमला

मृतक के पिता मेघनाथ सरकार ने बताया कि उनका पुत्र घर से बाहर निकला ही था कि पहले से घात लगाए बैठे करीब 8 से 10 हमलावरों ने उस पर अचानक हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों का कहना है कि यह हमला पुरानी रंजिश के कारण किया गया. हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर रंजिश की पुष्टि नहीं की है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल देवराज सरकार को इलाज के लिए सोना जोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया. लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी हालत काफी नाजुक हो चुकी थी. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि पीड़ित के शरीर पर चार से पांच बार चाकू से वार किए गए थे. अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी. डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि तलवाडंगा क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट है कि हमला योजनाबद्ध तरीके से किया गया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित हमलावरों की पहचान की जा रही है. बहुत जल्द मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद के बरमसिया में होली के दिन दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में दो युवक घायल

इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद तलवाडंगा नंदीपाड़ा इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग इस घटना से सहमे हुए हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद के पंडारपाला में सांप्रदायिक तनाव, हालात पर पुलिस की पैनी नजर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola