खनिज विधेयक के विरोध में झामुमो का हल्लाबोल, 19 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों में धरना
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में 19 सितंबर को राज्यव्यापी एकदिवसीय धरना आयोजित करेगा. यह आंदोलन विधेयक से झारखंड को होने वाले कथित आर्थिक नुकसान और केंद्र पर राशि हड़पने की साजिश का आरोप लगाते हुए किया जा रहा है.
पाकुड़ : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति के निर्देश पर खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में 19 सितंबर को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एकदिवसीय धरना दिया जायेगा. झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने बताया कि विधेयक से झारखंड और राज्यवासियों को होनेवाले आर्थिक नुकसान तथा केंद्र सरकार पर झारखंड की बकाया राशि को हड़पने की साजिश का आरोप लगाते हुए आंदोलन का निर्णय लिया गया है.
प्रचार-प्रसार का निर्देश
उन्होंने नगर एवं प्रखंड अध्यक्षों और सचिवों को कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अपने-अपने प्रखंड मुख्यालय में धरना आयोजित करने का निर्देश दिया है.
अधिकाधिक भागीदारी पर जोर
जिला समिति के पदाधिकारी व सदस्य, केंद्रीय समिति के सदस्य, जिला वर्ग संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य और जिला द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक संबंधित प्रखंडों में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करेंगे. इस दौरान कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए